फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई रामभक्त हनुमान जी की जयंती

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट कालोनी परिसर में हनुमान मूर्ति की स्थापना के पूर्व निकली शोभा यात्रा। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में शुक्रवार को रामभक्त हनुमान जी की जयंती मनाई गई। रॉबट्र्सगंज सहित ग्रामीण इलाकों में स्थित हनुमान मंदिरों में फूल मालाओं से हनुमान जी शृंगार किया गया। मंदिरों में मानस पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रहीं। घंटा, घड़ियाल एवं जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में सीएमओ कार्यालय से समीप संकट मोचन हनुमान मंदिर में फूल मालाओं से हनुमान जी का भव्य शृंगार किया गया। पुजारी राजकुमार पांडेय ने आस्थावानों को दर्शन पूजन कराया। आस्थावान सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ किए। उत्तर मोहाल स्थित संकट हरन हनुमान मंदिर को फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर की व्यवस्था मे छेदी मोदनवाल और रामजी मोदनवाल लगे रहे। शाम को मंदिर में सुंदरकांड पाठ किया गया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। कोतवाली स्थित हनुमान मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ कर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। इसी तरह केडिया बगीचा स्थित हनुमान मंदिर, जिला अस्पताल के सामने स्थित हनुमान मंदिर, जोगियाबीर मोहाल स्थित हनुमान मंदिर, मारकुंडी घाटी स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा का फूल मालाओं से भव्य शृंगार कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। इसी तरह से ग्रामीण इलाकों में स्थित हनुमान मंदिरों में मानस पाठ और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
इनसेट
नवनिर्मित मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट आवासीय परिसर में नवनिर्मित मंदिर में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संकट मोचक हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई। मंदिर परिसर में ही भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय की मूर्ति भी स्थापित की गई। इससे पहले कलेक्ट्रेट आवासीय परिसर से कलश यात्रा निकाली गई, जो कलेक्ट्रेट कलक्टे्रट कालोनी, जिला अस्पताल के सामने स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। वहां से कलश लेकर आस्थावान कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इसके बाद नवनिर्मित मंदिर में वेदपाठी ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्य यजमान नागेंद्र मिश्रा रहे। आयोजन में मुख्य रूप से अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम केएस पांडेय, जिला अभिहित अधिकारी सुशील सिंह, डीपीओ अमरेंद्र प्रौत्सायन, सीओ राजकुमार तिवारी, तहसीलदार सुनील कुमार, नायब तहसीलदार रवि, नगर पालिका परिषद सोनभद्र के ईओ प्रदीप गिरि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें