फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई के विरोध में लामबंद हुए ऑटो चालक

Fri, 24 Jun 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
स्टैंड की मांग को लेकर राबट्र्सगंज रेलवे क्रासिंग पर प्रदर्शन करते ऑटो चालक।
विज्ञापन
 नंबर टेकर की पिटाई नाराज आटो चालकों ने शुक्रवार को चुर्क तिराहे के समीप वाहनों को खड़ा कर कर दिया। चालकों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज और कुछ सिपाहियों ने अनायास नंबर टेकर रवि की पिटाई की है। इसलिए जब तक पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी तक वे लोग वाहन को खड़ा ही रखेंगे। आटो के न चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन



चालकों ने कहा कि गुरुवार को आटो से एक निजी कंपनी के गार्ड को धक्का लग गया था। इसकी जानकारी होने पर मौके पर नंबर टेकर रवि गया तो पुलिस उसे पुलिस चौकी ले गई। चालकों का आरोप है कि पुलिस ने नंबर टेकर की पिटाई की। कहा कि गरीबों ने जीवकोपार्जन के लिए बैंकों से कर्ज लेकर आटो क्रय किया है। लेकिन पुलिस बेगारी के नाम पर चालकों और मोटर मालिकों का उत्पीड़न करती है। सिटी सीओ सच्चिदानंद का कहना है कि गार्ड के साथ नंबर टेकर ने विवाद  किया था, इसलिए पुलिस ने हिरासत में लिया था। अनायास कोई भी विवाद करता है तो उसके पर कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें