गुरमा जेल में निरुद्ध बंदियों को रक्षा बांधती ब्रह्माकुमारीज आश्रम की बहनें। स्रोत जेल प्रशासन
जिला जेल में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने जेल में निरुद्ध 250 पुरुष और 55 महिला बंदियों को राखी बांधी। साथ ही उन्हें नशामुक्ति और सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प दिलाया। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र से 12 सदस्यों का दल जिला जेल पहुंचा। दल में सुमन, राजकुमारी, सरोज, कविता, दीपशिखा, मोना और मीना समेत अन्य सदस्य शामिल रहे। उन्होंने बंदियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बहनों ने बंदियों से एक बुराई छोड़ने का संकल्प लेने का आग्रह किया और आत्म-सुधार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नशे से दूर रहकर मानसिक शांति और बेहतर जीवन की ओर बढ़ने का संदेश दिया।
इस दौरान साईं हॉस्पिटल के मैनेजर भूपेंद्र प्रताप सिंह, सेना से राजकेश्वर और राकेश भूषण पाठक भी मौजूद रहे। जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा, प्रभारी जेलर गौरव कुमार, डिप्टी जेलर गरिमा कुमार, डिप्टी जेलर किशन सिंह और सुभाष पांडेय आदि उपस्थित रहे।