रक्षाबंधन की तैयारी पर राबर्ट्सगंज में राखी की खरीदारी करते युवतिया।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन जिले में आज मनाया जाएगा। सुबह 8.28 बजे से रात 8.20 बजे तक रक्षा बांधने का है मुहुर्त है। इस बीच बहनें अपने भाईयों के कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सकती हैं। रक्षाबंधन के मद्देनजर रविवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद बाजारों में रंग बिरंगी राखियां और मिठाई की दुकानें सजीं रही। सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। ज्योतिषाचार्य डा.एसएन तिवारी के मुताबिक पूर्णिमा तिथि रविवार की रात 8.36 बजे से ही लग गई है। तरह पूर्णिमा तिथि लगने से 11.52 घंटे (सोमवार सुबह 8.28 बजे) तक भद्रा रहेगा। बताया कि भद्रा रहने तक रक्षा नहीं बांधना चाहिए। सुबह 8.28 बजे के बाद बहनें भाईयों के कलाई पर रक्षा बांध सकती हैं। रात 8.20 बजे तक रक्षा बांधा जा सकता है। इस साल पूरे दिन रक्षा सूत्र बांधने का मुहुर्त है। उधर रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर रविवार को बाजार में जगह-जगह रंग बिरंगी राखियां और मिठाई की दुकानें सजीं रही। दुकानों में सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ी रहीं। साप्ताहिक बंदी के बावजूद बाजारों में चहल-पहल रही। जिला मुख्यालय राबट्र्सगंज के साथ चोपन, ओबरा, रेणुकूट, पिपरी, दुद्धी, बीजपुर, रामगढ़, खलियारी, घोरावल, करमा, केकराही, शाहगंज सहित अन्य बाजारों में सोमवार की सुबह ही जगह-जगह रंग बिरंगीर राखियां और मिठाई की दुकानें खुल गई। राखी एवं मिठाई की दुकानों में पूरे दिन खरीदारों की भीड़ उमड़ी रहीं। राखी विक्रेताओं का कहना है कि शनिवार को बंदी की वजह से रविवार को बाजार में अपेक्षा से कम भीड़ आई।