राबर्ट्सगंज दंडइत बाबा मंदिर परिसर में अभिभावको के साथ बैठक करते पूर्वांचल नव निर्माण मंच के पद?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। रॉबर्ट्र्सगंज में स्थित दंडईत बाबा मंदिर परिसर में रविवार को पूर्वांचल नव निर्माण मंच की अध्यक्षता में अभिभावकों की बैठक हुई। इसमें फीस माफी के मसले पर चर्चा हुई। अभिभावकों ने जिला प्रशासन से इंटर तक के बच्चों की फीस माफ करने की मांग की। अध्यक्षता कर रहे पूर्वांचल नव निर्माण मंच के संरक्षक अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि लॉक डाउन की वजह से अभिभावक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। विद्यालय बंद होने के बावजूद प्रबंधन पूरी फीस लेने के लिए परेशान कर रहा है। संस्थापक सदस्य राजीव पांडेय तथा उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय ने कहा विद्यालय बन्द होने के दौरान आनलाईन पढ़ाई की महज रस्मअदायगी करते हुए फीस के लिए अभिभावकों को मैसेज तथा फोन से जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। मंच के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी, अभिभावक संतोष पांडेय, छोटे लाल पांडेय, रमाकांत दूबे, जितेन्द्र चौबे, प्रवीण श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों ने फीस वसूली करने पर नाराजगी जताई। कहा कि ज्यादातर अभिभावकों के पास आनलाईन पढ़ाई करने के लिए संसाधन मोबाइल इन्टरनेट का ही अभाव है । ऐसे मे फीस की मांग सरकार की उदासीनता का प्रमाण है। अधिवक्ता आनंद ओझा, रमेश, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।