शूरवीरों का अपमान, नहीं सहेगा राजपूत समाज। राणा सांगा पर टिप्पणी के विरोध शांत होता नहीं दिखाई दे रहा।राजपूत करणी सेना ने धरना देकर आक्रोश प्रकट किया और सपा सांसद पर कार्रवाई की मांग की।
सपा सांसद रामजी लाल सुमन की महाराणा सांगा पर टिप्पणी को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना रेणुकूट व सोनभद्र इकाई ने रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में धरना दिया। ज्ञापन के जरिए सपा सांसद पर केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि सपा सांसद की टिप्पणी न सिर्फ घोर आपत्तिजनक है, बल्कि यह राजपूतों के गौरवशाली इतिहास का अपमान है। इससे संपूर्ण हिंदू समाज और देशभक्तों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। सांसद के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाय, ताकि यह मिसाल बने और कोई भी अपने निहित स्वार्थ के लिए भारतीय इतिहास के शूरवीरों का अपमान न कर सके।
प्रदर्शन में विंध्याचल मंडल के अध्यक्ष मुन्ना सिंह, संतोष सिंह, डॉ. गोपाल सिंह, आलोक चौबे, पूर्व विधायक तीर्थराज, राम नारायण सिंह, विकास सिंह, संतोष सिंह, प्रमोद सिंह, रोहित सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।