शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कांग्रेस नेतृत्व में राजीव त्रिपाठी को शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। बुुधवार को पार्टी के जनरल सेक्रेट्री केसी वेणुगोपाल ने यूपी के 17 शहर अध्यक्षों की सूची जारी की है। इसमें सोनभद्र शहर का अध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी को बनाया गया है। राजीव ने अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि अपनी पूरी क्षमता, निष्ठा, लगन और कठिन परिश्रम से संगठन को मजबूत करने का सतत प्रयास करूंगा। साथ ही समाज के हर वर्ग की लड़ाई लड़ने का प्रयास करूंगा। भरोसा दिलाता हूं कि अपनी ऊर्जा और क्षमता से पार्टी को मजबूती प्रदान करने की कोशिश करूंगा।