फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी अवैध संबंध होने के शक में चचेरे भाई ने की थी राजेश की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बिहार सीमा से सटे मांची थाना क्षेत्र के मड़पा गांव में शनिवार को हुई राजेश यादव की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने इसका खुलासा किया। बताया कि पत्नी से अवैध संबंध के शक में उसके चचेरे भाई बबुंदर यादव ने ही कुल्हाड़ी से मारकर राजेश की हत्या की थी। बृहस्पतिवार को आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई को मौत के घाट उतारा। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी उसकी निशानदेही पर बरामद कर ली गई है। राजेश के पिता ने मांची थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। उसके बाद घटनास्थल के निरीक्षण और आस-पास के लोगों से पूछताछ के आधार पर पता चला कि घटना को अंजाम देने में मृतक के चचेरे भाई का हाथ है। उसी आधार पर सर्विलांस के जरिये साक्ष्य जुटाए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि राजेश का आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध है ऐसी आशंका थी। बबुंदर के घर में न रहने पर राजेश उसके घर आया जाया करता था। वो उसे काफी दिन से मारने का प्रयास कर रहा था लेकिन मौका नहीं मिल रहा था। शनिवार को राजेश जब अपने घर से खेत की तरफ निकला तो मैं बबुंदर उसे पहाड़ी पर बैठकर देख रहा था। जैसे ही वह खेत की तरफ आगे बढ़ा तो अरहर के खेत से छिपकर हमला कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा, पन्नूगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश्वर पांडेय के साथ ही स्वॉट टीम भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें