सोनभद्र। अधिवक्ता लिपिक संघ का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अधिवक्ता लिपिक संघ ने सर्व सम्मति से राजेन्द्र प्रसाद मिश्र को निर्विरोध अध्यक्ष चुना। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिनेश पांडेय व सुनील पांडेय, महामंत्री द्वारिका प्रसाद, कोषाध्यक्ष पारस नाथ मौर्य, संगठन मंत्री रामकेवल सिंह, रामविलास, सूचना मंत्री मुनिबलाल, रामबृक्ष, मीडिया प्रभारी बाबूराम श्रीवास्तव, रमेश वर्मा, प्रशासन प्रमोद श्रीवास्तव, बंटीदेव पांडेय, प्रवक्ता- उमाकांत पाठक, सूर्यकांत त्रिपाठी, विधि सलाहकार बबूंदर सिंह व हरिशंकर लाल को निर्वाचित घोषित किया गया। सभी निर्वाचित लिपिक संघ के पदाधिकारियों को सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश द्विवेदी व महामंत्री सत्यदेव पांडेय की मौजूदगी में पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार चौबे ने शपथ दिलाया।