अनपरा। एनटीपीसी रिहंद के धनवंतरी चिकित्सालय में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रक्तदान के लिए 78 लोगों ने पंजीकरण कराया। जिसमें से 72 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में आईसीएस के 40 कर्मी शामिल रहे। रक्तादान शिविर में वर्तिका महिला मंडल की महिलाओं व आईसीएस कर्मियों के अलावा अन्य लोगों ने भी बढ़ चढ़कर भागीदारी की।
इस दौरान कार्यकारी निदेशक रिहंद बालाजी आयंगर, महाप्रबंधक एमएम रमेश, महाप्रबंधक एके पपनेजा, धनवंतरी चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रेनू सक्सेना सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।