फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिस विद्यालय से पीएम मोदी ने की पढ़ाई, वहां जाएंगे राज और आयुषी

विज्ञापन
प्रेरणा कार्यक्रम के लिए चयनित आयुषी व राज के साथ नोडल अधिकारी अंशुमान सिंह। स्रोत विभाग
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के जिस विद्यालय में अपनी प्रारंभिक पढ़ाई की, वहां होने वाले विशेष प्रशिक्षण सत्र (21 से 27 दिसंबर) के लिए जिले के दो विद्यार्थियों का चयन किया गया है। जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज शाहगंज के छात्र राज सिंह और भारती इंटर कॉलेज घोरावल की छात्रा आयुषी सात दिनों तक वहां प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। दोनों यहां से 18 दिसंबर को रवाना होंगे। वहां से 28 दिसंबर को उनकी वापसी होगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2024 में शैक्षिक एवं मूल्य-आधारित फ्लेक्सिप प्रेरणा कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसके तहत प्रत्येक चरण में देश के विभिन्न राज्यों के 20 जिलों का चयन किया जाता है। इन जिलों से एक-एक छात्र और एक-एक छात्रा का चयन किया जाता है। उत्तर प्रदेश से सोनभद्र का चयन किया गया है। विभिन्न मानकों पर परीक्षण के बाद जिले से आयुषी और राज को चुना गया है। नोडल अधिकारी व जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अंशुमान सिंह ने बताया कि दोनों विद्यार्थी एक सप्ताह तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह नगर बड़नगर (गुजरात) स्थित उनके बचपन के विद्यालय में आयोजित एक सप्ताह के विशेष प्रशिक्षण सत्र में भाग लेंगे।
अहमदाबाद से बड़नगर तक की यात्रा और आवासीय व्यवस्था प्रेरणा विद्यालय की ओर से की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को नौ मूलभूत जीवन मूल्यों स्वाभिमान व विनय, शौर्य व साहस, परिश्रम व समर्पण, करुणा व सेवा, विविधता व एकता, सत्यनिष्ठा व सुचिता, नवाचार व जिज्ञासा, श्रद्धा व विश्वास, स्वतंत्रता व कर्तव्य पर आधारित गतिविधियों के माध्यम से प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में यह भाव जागृत करना है कि जीवन तभी सार्थक है, जब हम दूसरों के लिए जीते हैं। विद्यार्थियों के चयन पर उनके माता-पिता और शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें