मंगलवार को दोपहर बाद अचानक शुरू हुई बारिश ने जहां लोगों को राहत पहुंचाई, वहीं बरसात होने पर तहसील दिवस में आए फरियादी तहसील भवन में शरण लिए। इसका परिणाम रहा कि तहसील दिवस में एक बारगी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई। दूसरी तरफ बरसात से सड़कों पर पानी लग गया। तो वहीं पानी से भरे मैदान में बच्चे कूद-कूदकर बरसात का लुत्फ उठाने लगें।
बरसात के बाद एकबारगी भीड़ के तहसील भवन में शरण लेने के लिए आ जाने से उत्पन्न हुई अव्यवस्था को संभालने में पुलिस के जवान लग गए। लेकिन भीड़ इस कदर एक स्थान पर सिमटी की हटाने में पुलिस को पसीना छूट गया। दूसरी तरफ बरसात से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं कीचड़ से सड़कों के सन जाने से नगर क्षेत्र के ब्रम्हनगर मुहल्ले में लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया था।