फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बारिश लाई बीमारियों की बाढ़ ओपीडी में पहुंचे 450 मरीज

विज्ञापन
दुद्धी सीएचसी में मरीजों का ओपीडी करते केन्द्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी-संवाद
विज्ञापन
दुद्धी। बरसात के मौसम में वायरल संक्रमण और डायरिया के मामलों में तेजी आने से सीएचसी दुद्धी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 450 मरीज पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी इतने ही मरीज पहुंचे। इनमें उल्टी-दस्त, बुखार के मरीज सबसे ज्यादा हैं। सुबह से ही पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की लंबी कतारें लग जा रही हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। डेंगू की आशंका को देखते हुए पांच बेड का विशेष वार्ड तैयार रखा गया है। हालांकि फिलहाल कोई डेंगू मरीज भर्ती नहीं है। बताया कि इन दिनों डायरिया, सर्दी, खांसी, बुखार और पुराने रोगों से संबंधित मरीज अधिक संख्या में आ रहे हैं। बारिश के मौसम में सर्पदंश के मामले भी बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 40 मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। ओपीडी और आईपीडी में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार काम कर रही है। सफाई कर्मचारियों की कमी से कुछ दिक्कतें हो रहीं हैं। अधीक्षक ने लोगों से बरसात के मौसम में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, भीगने से बचने, बाहर का भोजन कम खाने और साफ पानी का उपयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें