फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मेरठ को हराकर रेलवे मुगलसराय फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। चौधरी गोविंद सिंह स्मृति राज स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल रेलवे मुगलसराय की टीम ने जीत लिया। मेरठ को 76 रनों के अंतर से करारी शिकस्त देते हुए फाइनल में प्रवेश किया। वहां उसका मुकाबला शनिवार को विकास क्रिकेट क्लब शाहगंज की टीम से होगा।
विज्ञापन


आयोजन समिति के पदाधिकारी कल्पनाथ चौबे, इरसान खान, नारायन सोनी, नौशाद खान, संतोष पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुगलसराय रेलवे की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 137 रन बनाए। शुभम ने सात चौकों व तीन छक्के की मदद से 55 रन जोड़े तो सिद्धांत ने 31 और सुरेंद्र ने 14 रनों का योगदान दिया। मेरठ के दक्ष त्यागी, मुकुल ने दो-दो, गौरव ने एक विकेट हासिल किया। जवाब में खेलने उतरी मेरठ की टीम निर्धारित 12 ओवरों में पांच विकेट खोकर 61 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शुभम को सुरेश कुमार सिंह ने प्रदान किया। मैच के अंपायर सुरेश कुमार सिंह व नारायन सोनी रहे। कमेंट्री अमृत गुप्ता, स्कोरिंग अनिल व प्रियांशु ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें