फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिनगर-करैला रेलखंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेन जल्द

विज्ञापन
चोपन सिंगरौली रेलखंड पर दौड़ते इलेक्ट्रिक इंजन। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
अनपरा। शक्तिनगर से करैला रोड 32 किमी रेल खण्ड में हुए विद्युतीकरण कार्यों का निरीक्षण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य परियोजना निदेशक एके चौधरी ने उप मुख्य अभियंता अशोक कुमार के साथ किया। बताया कि जल्द ही इस खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। क्षेत्रीय रेल उपयोग कर्ता परामर्शदात्री समिति (रेलवे बोर्ड) उत्तर मध्य रेलवे एसके गौतम ने बताया कि शक्तिनगर से करैला रोड तक का विद्युतीकरण कार्य पूरा हो चुका है। करैला रोड से शक्तिनगर के बीच ट्रायल के तहत लोको चलाने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। स्पीड एंव अन्य सभी कार्य सही पाया गया। कमिश्नर आफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) का निरीक्षण जुलाई के आखिरी सप्ताह में हो जाएगा। इसके बाद इस शेष हिस्से पर भी इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। यह शेष हिस्सा कोयला लोडिग के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है। पूर्व मध्य रेलवे के गढ़वा रोड-चोपन-सिगरौली रेलखंड के विद्युतीकरण में कई बार बाधाएं सामने आई। नवम्बर 2018 में रेलवे ने देरी के कारण विद्युतीकरण कर रही कंपनी ईएमसी लिमिटेड को टर्मिनेट कर दिया था। बताते चलें कि गढ़वा रोड-चोपन-सिगरौली रेलखंड के 257 किलोमीटर के हिस्से में विद्युतीकरण कार्य पहले ही पूरा हो गया है। इस रेल खण्ड पर विधुत इंजन से मालगाड़ियां चल रही हैं।अक्टूबर 2013 में रूट के हिसाब से 257 किमी लंबे सिंगरौली-चोपन-गढ़वारोड रेल मार्ग के विद्युतीकरण कार्य को अनुमति प्रदान की गई थी। चोपन से चुनार रेल खण्ड भी विद्युतीकरण हो गया है तथा इस रेल खण्ड पर मालगाडियां चल रही हैं। करैला रोड से शक्तिनगर के बीच विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने से रेलवे के ईंधन खर्च में कमी आने के साथ लोडिग में भी वृद्धि होगी। खासकर इलेक्ट्रिक से डीजल इंजन के परिवर्तन में खर्च होने वाला समय भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें