सोनभद्र। जिले में तैनात शिक्षकों की नियुक्ति की जांच अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी कर रही है। शिक्षकों के सभी अभिलेख उपलब्ध न कराने पर एडीएम ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने बीएसए को निर्देश दिया है कि यदि 280 शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रति शपथ पत्र के साथ मांगा जाए। चेताया है कि यदि शिक्षकों के प्रमाणित प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराए गए तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि वर्ष 2016 में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया हुई थी। इसके तहत जुलाई में 150 शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। वर्ष 2018 में जिले में 130 शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। इसमें गड़बड़ी की शिकायत पर एडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी जांच कर रही है। एडीएम ने बताया कि सभी शिक्षकों से स्वप्रमाणित प्रमाण पत्र शपथ पत्र के साथ मांगा गया है। कहा है कि हर हाल में तीन दिन के अंदर सभी शिक्षकों के प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं जाएं। उधर बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि वर्ष 2010 के बाद से 2018 तक नियुक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की स्व प्रमाणित प्रति मांगी गई है। सभी शिक्षकों से शपथ पत्र के साथ शैक्षिक प्रमाण प्रमाण पत्र मांगें गए हैं। न्याय पंचायत स्तर पर इसे इकट्ठा किया जा रहा है। ज्यादातर शिक्षकों के अभिलेख आ चुके हैं। उन्हें जांच के लिए कमेटी को सौंपा जाएगा।