फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म टिकट मूल्य बढ़ाने पर रेलमंत्री का फूंका पुतला

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कचहरी चौराहा पर केंद्र सरकार के रेल मंत्री का पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहे पर प्लेटफार्म टिकट के मूल्य में वृद्धि किए जाने पर रेलमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। सपाइयों ने प्लेटफार्म टिकट तीन रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये किए जाने का विरोध किया। इसके साथ ही बढ़े रेल किराये को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार ने सरकार बनने से पहले नारा दिया था कि अच्छे दिन आने वाले हैं। देश प्रदेश की जनता ने जब वोट देकर सत्ता दिया तो यही भाजपा सरकार ने अपने वादों को भूलते हुए देश प्रदेश की जनता पर महंगाई लादने का काम किया। आरोप लगाया कि कई सरकारी कंपनियों को बेचने का काम सरकार कर रही है। कहा कि आज महंगाई से जिस तरीके से आम जन मानस परेशान है, ऐसा कभी नहीं हुआ था। महंगाई से खाद्य पदार्थों का दाम आसमान छू रहा है। पेट्रोल, डीजल, घरेलू रसोई गैस सिलिंडर का दाम कम करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा की भाजपा सरकार केवल पूंजीपति को बढ़ावा देने का काम कर रही है और व्यापारी, किसान, नौजवान बेबस व निराश है। ये सरकार सिर्फ तुष्टीकरण की नीति अपना रही है। राजू सोनी और हीरा सोनकर ने कहा की भाजपा सरकार में महंगाई के साथ प्रदेश में हत्या लूट बरकरार है। इस मौके पर गोपाल गुप्त, मोती कोल, विष्णु भारती, अनिल प्रजापति, मुन्ना कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें