फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए रेलवे ने जारी की नोटिस

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में फ्लैग मार्च करते डीएम एस राजलिंगम और एसपी आशीष श्रीवास्तव - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जनता में भयमुक्त वातावरण/सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से शनिवार को राबर्ट्सगंज में फोर्स के साथ डीएम एस. राजलिंगम और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने फ्लैग मार्च किया। डीएम ने एसडीएम केएस पांडेय को सड़कों के पटरियों से अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। कहा कि किसी व्यक्ति को कोई समस्या हो तो अवगत कराएं, ताकि समाधान किया जा सके।
विज्ञापन

शाम पांच बजे राबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक से भारी पुलिस बल के साथ डीएम और एसपी पैदल निकले। अधिकारियों ने न्यू मार्केट, रामलीला मैदान, मेन चौक समेत अन्य मार्गों का भ्रमण कर कुछ लोगों से कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। डीएम ने कहा कि दुकानों के सामने सामानों को रख कर एवं वाहनों को जहां-तहां खड़ा कर आवागमन अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसपी ने सीओ राजकुमार त्रिपाठी और कोतवाल अंजनी कुमार राय को सार्वजनिक जगहों पर सुुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रखते हुए कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। कहा कि स्कूलों, कोचिंग सेंटरों के आसपास बेवजह भ्रमण करने वालों एवं अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। यातायात प्रभारी बागिश विक्रम सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह, एंटी रोमियो प्रभारी शिवानी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
15 दिनों में हटाना होगा अतिक्रमण, नोटिस जारी
ओबरा। स्थानीय चोपन रोड बैरियर के पास स्थित रेलवे लाइन के किनारे बने दर्जनों मकान मालिकों को रेलवे की जमीन में अतिक्रमण बताकर पूर्व मध्य रेलवे चोपन के सहायक मंडल अभियंता द्वारा 15 दिनों के अंदर अतिक्रम हटाने की नोटिस दी है। नोटिस से मकान मालिकों में हड़कंप मच गया है। नोटिस में बताया कि अतिक्रमण की गई भूमि को 15 दिनों में खाली नही करने की स्थिति में भूमि को खाली कराने के लिए उचित कार्यवाही की जाएगी। वहीं रेल विभाग ने नोटिस की प्रतिलिपि वरीय अनुभाग अभियंता (कार्य) चोपन व निरीक्षक प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल चोपन सहित ओबरा थाना को भी दिया है। बता दें कि स्थानीय चोपन रोड के दक्षिण भाग में स्थित चूड़ीगली, मलिन बस्ती, शीतला मंदिर व चोपन रोड बैरियर से आगे तक सैकड़ों मकान व झोपड़ी रेलवे लाइन के करीब बने हैं। पूर्व मध्य रेलवे में स्थित चोपन सिंगरौली रेल मार्ग के हो रहे दोहरीकरण को लेकर रेल विभाग द्वारा अभी तक लगभग दो दर्जन लोगों को नोटिस दी गई है।
विज्ञापन

बभनी पुलिस और पीएसी के जवानों ने किया मार्च
संगोबांध। बभनी थाना के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सांगोबांध से अहीरबुढवा के बीच पुलिस और पीएसी के जवानों ने शनिवार को पैदल मार्च किया। लोगों से क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी के नेतृत्व में टीम संगोबांध बाजार से होते हुए छत्तीसगढ़ सीमा के अहीरबुढवा गांव तक पैदल गई। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस को निडर होकर समस्या बताने से उसका निराकरण हो सकेगा। प्रभारी निरीक्षक ने महिला हेल्प डेस्क की जानकारी भी दी। कहा कि कोई भी दिक्कत हो तो 1090, 182, 112 पर फोन कर महिलाएं जानकारी दे सकती हैं। इस मौके पर एसआई श्रीकांत यादव, संजय पाल, राजेंद्र पाल, रामायण प्रसाद समेत पुलिस और पीएसी के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें