फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक में आई गड़बड़ी, लगा जाम

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में खराब पड़ा रेलवे क्रासिंग का फाटक। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। राबट्रर्सगंज नगर स्थित रेलवे फाटक में सोमवार की सुबह 6.30 बजे तकनीकी गड़बड़ी आने तथा फाटक बंद होने से जाम में फंसे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। त्रिवेणी एक्सप्रेस डाउन को पास देने के लिए फाटक बंद किया गया था। लगभग आधे घंटे बाद मरम्मत कार्य पूरा करने पर आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

बरेली से सिंगरौली-शक्तिनगर जा रही डाउन त्रिवेणी एक्सप्रेस को पास देने के लिए सुबह सवा छह बजे ही राबर्ट्र्सगंज नगर स्थित रेलवे फाटक गेटमैन द्वारा बंद कर दिया गया था। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। तकरीबन साढ़े छह बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस फाटक से क्रास कर सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। ट्रेन के गुजर जाने पर गेटमैन फाटक उठाने लगा लेकिन तकनीकी खराबी आ जाने से पश्चिम साइड का फाटक नहीं उठा, पूर्व साइड का फाटक भी आधा उठा। इससे दोनों तरफ खड़े वाहन सवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गेट हाथ से उठाकर दो पहिया वाहन सवार किसी तरह गुजर गये लेकिन बड़े वाहन गेट मरम्मत होने तक वहीं फंसे रहे। इस संबंध में सोनभद्र रेलवे स्टेशन अधीक्षक राममनि सारस्वत ने बताया कि तार गड़ारी से उतर गया था, इस वजह से फाटक नहीं उठ सका। आधे घंटे में मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया। फाटक उठने के बाद आवागमन बहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें