फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों को लगाया गया कोविड वैक्सीन

विज्ञापन
रेल कर्मियो को टीकाकरण करती रेलवे टीम। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
खैराही रेलवे स्टेशन पर सोमवार को प्रयागराज से आई डॉक्टरों की टीम ने मंगलवार को जिले के रेलवे कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई। डॉ. कुलदीप पांडेय के नेतृत्व में 210 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाया गया।
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल की तरफ से चुनार-चोपन खंड में टीकाकरण के लिए चलाई गई आरएमई के दौरान चुनार, लूसा, खैराही, सोनभद्र और चुर्क स्टेशन पर कार्यरत 210 रेलकर्मियों को टीका लगाया गया। खैराही में 36 रेलवे कर्मचारियों व अधिकारियों को टीका लगा। प्रयागराज से विशेष ट्रेन से चलकर डाक्टर व उनके कर्मचारियों की टीम दोपहर दो बजे पहुंची। टीम में डॉ. कुमुद तिवारी, स्टाफ नर्स पूजा मिश्रा, रजत कुमार, तरुण कुमार व अमित शुक्ला रहे। इंस्पेक्टर अशोक कुमार, भुनेश्वर व खैराही रेलवे स्टेशन के अधीक्षक वीपी सिंह ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें