फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान पर हमला करने वालों की तलाश में छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुकृत के पूर्व ग्राम प्रधान पर हमला करने वालों की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। शुक्रवार को आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सुकृत समेत अन्य जगहों पर छापेमारी की। लेकिन एक भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन

29 अप्रैल को मतदान के दिन सुकृत गांव में कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पूर्व प्रधान इकबाल अहमद पुत्र स्व. कल्लू अहमद को पीट कर घायल कर दिया था। मारपीट में गंभीर रूप से घायल इकबाल ने इलाज कराने के बाद पुलिस को तहरीर देकर हमलवारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बृहस्पतिवार को पीड़ित की तहरीर पर सुकृत गांव निवासी महेश यादव, इन्नर, रामाशंकर पटेल, संदीप जायसवाल के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट कर घायल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ।
सीओ राजकुमार तिवारी ने सदर कोतवाल और चौकी इंचार्ज सुकृत को आरोपियों को पकड़ने के लिए लगाया है। शुक्रवार को पुलिस ने अभियुक्तों को पकडने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। कोतवाल अविनाश चंद्र सिंहा का कहना है कि जल्द मारपीट में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें