फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर प्लांटों पर छापेमारी से हड़कंप

विज्ञापन
सुकृत में क्रशर प्लांट संचालन की जांच करते एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। सुकृत खनन क्षेत्र में सोमवार को एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने छापेमारी की। इससे कई क्रसर संचालक प्लांट बंद कर फरार हो गए। चालू पाए गए क्रशरों पर जरूरी जानकारी ली गई। एडीएम ने संचालित किए जा रहे क्रसरों पर पर्यावरण मानक के पालन, उनके वैधता की स्थिति, संचालन की अवधि आदि की जानकारी हासिल की। मानक उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि गिट्टी क्रसिंग के समय ज्यादा धूल न उड़ने पाए, इसके लिए लगातार पानी का छिड़काव, जरूरत अनुसार शेड, आस-पास ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण पर ध्यान दिया जाए। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस दौरान पांच क्रसर संचालित होते पाए गए जिनके कागजातों के परीक्षण के साथ ही पर्यावरण मानकों के पालन की स्थिति जानी गई। कागजातों के जांच में एक क्रशर का संचालन मानक विपरीत पाया गया। कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शेष क्रसरों को लेकर भी जांच जारी है। अगर इनका भी मानक विपरीत संचालन मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें