फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से दर्जनों लोगों की मौत होने और कइयों के गंभीर रुप से बीमार होने की सूचना के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। रविवार को डीएम और एसपी के निर्देेश पर प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों ने अवैैैध शराब के कारोबारियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब की दुकानों का स्टाक भी चेक किया गया। इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने सभी तहसीलों के एसडीएम और एसपी ने समस्त क्षेत्राधिकारियों को थाने की पुलिस व आबकारी टीम के साथ अवैध शराब का कारोबार करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देेश दिया है। शनिवार को फोर्स के साथ सदर एसडीएम डॉ. के.एस पांडेय ने चुर्क में शराब की दुकानों की जांच किया। हालांकि यहां पर अवैध शराब या निर्धारित दर से अधिक दर पर शराब की बिक्री जाने की पुष्टि नहीं हुई। राबर्ट्सगंज नगर में कोतवाल अविनाश चंद्र सिंहा ने भी कई दुकानों पर जांच किया। दुद्वी में एसडीएम रमेश कुमार व सीओ रामआशीष यादव के नेतृत्व में आबकारी इंस्पेक्टर अनुपम सिंह ने चेकिंग अभियान चलाया। एसडीएम ने कहा कि दुद्धी में बियर, अंग्रेजी शराब व देशी शराब का निरीक्षण कर स्टाक रजिस्टर और रेट की चेकिंग की गई। उन्होंने बताया कि पहले एक आदमी को भेज करके उससे शराब खरीदवाया गया जिसमें बेचने का रेट सही पाया गया। विंढमगंज थाना प्रभारी विनोद सोनकर को भी कच्ची शराब तथा अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें