फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल डिपो पर छापा, एक जेसीबी व चार ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। चोपन थाना क्षेत्र के पनारी में स्थित कोल डिपो पर बुधवार की रात में एसडीएम ओबरा प्रकाशचंद्र ने छापे की कार्रवाई की। इस दौरान एक जेसीबी मशीन व चार कोयला लोड ट्रकों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

छापेमारी टीम में शामिल ओबरा तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे चोपन थाना क्षेत्र में मालोघाट टोल प्लाजा से पांच सौ मीटर आगे पनारी ग्राम पंचायत में एक जगह कोयले का कारोबार करने की सूचना मिली थी। जिसकी शिकायत पर ओबरा एसडीएम प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में रात साढ़े 11 बजे छापे की कार्रवाई की गई। जहां मौके पर मिला एक जेसीबी मशीन व कोयला लोड चार ट्रकों को सीज कर चोपन पुलिस को सौंप दिया गया। जेसीबी मशीन के चालक व पकड़े गये दो ट्रकों के चालकों को चोपन पुलिस थाने ले गई है। इस दौरान न तो मौके पर मुंशी-मैनेजर मिला और ना ही कोई कागजात दिखाने वाला ही मिला। संचालित कोल डिपो की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें