फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने बीडर में छापे की कार्रवाई में 66 खाद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। ब्लॉक क्षेत्र के बीडर गांव में तहसीलदार ने रविवार की शाम चौराहे के समीप दो किराने के दुकानों छापे की कार्रवाई कर जांच की। इस दौरान दुकानों में 60 बोरी यूरिया व 6 बोरी डीएपी खाद बरामद हुई। तहसीलदार ने बरामद खाद सीज कर दिया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी कि बरामद माल बेचा गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो दुकानों पर अनधिकृत रूप से खाद बेची जा रही है। दुकानों पर छापे की कार्रवाई कर जांच की गई तो एक दुकान से 60 बोरी यूरिया और दूसरी दुकान से 6 बोरी डीएपी खाद बरामद हुई। खाद की बोरियों को सीज कर संबंधित दुकानदारों को ही इस चेतावनी के साथ सुपुर्द कर दिया कि बरामद माल किसी भी दशा में बिकनी नहीं चाहिए। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खाद बरामद होने के मामले में आगे की जांच जिला कृषि अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें