फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर और बाइक वालों को दे दिया पेंशन

Tue, 28 Apr 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल ब्लाक के बंधा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने समाजवादी पेंशन योजना के क्रियान्वयन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


आरोप लगाया कि ट्रैक्टर और बाइक  वालों को भी पेंशन योजना का लाभ दिया गया है।बंधा के राजस्व गांव बरौली के ग्रामीण मंगलवार को भारी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे।

यहां जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि समाजवादी पेंशन योजना के पात्रों के चयन में व्यापक पैमाने पर मनमानी की गई है।
विज्ञापन


गांव की मोती कुमारी और सुगमिया ने कहा कि जिन लोगों के पास जमीन, पक्का मकान, ट्रैक्टर और बाइक है, उन्हें भी पेंशन के लिए पात्र बनाया गया है

जबकि गरीबी की सीमा रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को इससे वंचित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने पेंशन योजना की सूची की जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


 प्रदर्शन करने वालोें में परमिला, अनंती, कांति, किरन, दुलेशरी, रामकुमारी, गुड्डी, राधिका, माया, रीता, राजकुमारी, पार्वती मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें