फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबी की मिट्टी का सेम्पल पीडब्ल्यूडी ने भेजा कानपुर लैब

विज्ञापन
औड़ी शक्तिनगर फोरलेन निर्माण में कटिंग किया गया ओबी की पहाड़ी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
अनपरा। औड़ी शक्तिनगर फोरलेन निर्माण में ओबी की मिट्टी डालने का मामला जहां तूल पकड़ लिया है, वहीं मामले को पीडब्ल्यूडी ने संज्ञान लेते हुए मिट्टी का सैंपल कानपुर लैब में भेजवाया है।
विज्ञापन

बता दें कि 186 करोड़ की लागत से बन रही औड़ी शक्तिनगर फोरलेन निर्माण शुरू होने से ही गुणवत्ता की खराबी को लेकर चर्चा में है। सामाजिक कार्यकर्ता आशीष मिश्रा ने आरोप लगाया कि संविदा कंपनी की मनमानी से सड़क का भविष्य गर्त में चला गया है। सड़क में कचड़ा, राख व निम्न जीएसबी डाली जा रही है जो नियम विरुद्ध है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने लगातार विरोध दर्ज करा रहे नागरिकों की शिकायत पर सड़क में डाली जा रही ओबी की मिट्टी पर फिलहाल रोक लगा दी है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मिट्टी का सैंपल बीएचयू के लिए भेजवाया था जहां से सैंपल को कानपुर के लैब में भेजा गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता उदय नारायण ने बताया कि नागरिकों की शिकायत पर ओबी की मिट्टी को सड़क में डालने से रोक दिया गया है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि इस मिट्टी का प्रयोग सड़क में किया जाना उचित होगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें