फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे पीडब्लूडी कर्मचारी, मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते लोक निर्? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को खंडीय सहायकों ने कलम बंद हड़ताल की। कार्यालय परिसर में धरना देते हुए मांगों के समर्थन में नारे लगाए। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सभी खंड के एक्सईएन को सौंपा।
विज्ञापन

दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की मांगे काफी समय से लंबित हैं। पदोन्नति, स्थाईकरण, वेतन विसंगति, एरियर सहित अन्य समस्याओं का समाधान न होने से कर्मचारी कुंठित हैं। पूर्व में भी कई बार ज्ञापन के माध्यम से गुहार लगाई गई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।
विवश होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। दो दिवसीय हड़ताल के बाद 31 अक्तूबर और एक नवंबर को क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन में कार्यकारिणी अध्यक्ष शत्रुघ्न चौहान, उपाध्यक्ष सूरज कुमार, विजय कुमार, सूर्यकांत यादव, शैलेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, अभिनेष सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें