फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर से 19 गांवों में पहुंचने लगेगा शुद्ध पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हर घर जल योजना के तहत जिले में चल रही 14 परियोजनाओं में दो के काम आखिरी चरण में पहुंच गए हैं। अक्तूबर के आखिरी सप्ताह तक काम पूरा कर नवंबर से केवधा और कदरा परियोजना से पानी की आपूर्ति भी शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दोनों परियोजनाओं में मशीनें पहुंचने लगी है, साथ ही विद्युतीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अभी जेनरेटर के माध्यम से टेस्टिंग की प्रक्रिया चल रही है। दोनों परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र के करीब 19 से अधिक गांवों को पेयजल आपूर्ति मिलने लगेगी। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर जल योजना के माध्यम से सोनभद्र में 14 पेयजल परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
करीब तीन हजार करोड़ की लागत वाली इन परियोजनाओं का काम मार्च 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य है। 14 परियोजनाओं में सिर्फ दो परियोजनाओं पर ही काम समय से पहले पूरा होते दिख रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो सोन नदी पर आधारित करीब 86 करोड़ की लागत की केवधा पेयजल परियोजना और लगभग इतने ही लागत की कदरा परियोजना के तहत गांवों में पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

कदरा परियोजना में जेनरेटर के माध्यम से टेस्टिंग कार्य भी शुरू हो गया है। वहीं केवधा परियोजना में मशीनें पहुंच रही हैं। विद्युतीकरण की कवायद शुरू हो गई है। दोनों परियोजना पर आधारित करीब 19 गांव के लोगों को हर घर नल योजना के तहत शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा। इसमें केवधा परियोजना से 13 और कदरा परियोजना से छह गांवों में पानी की आपूर्ति होनी है।
12 परियोजनाओं पर भी तेजी से चल रहा काम
जिले में निर्माणाधीन 12 अन्य पेयजल परियोजनाओं पर काम तेजी से चल रहा है। इन परियोजनाओं में पटवध पेयजल पाइप परियोजना से 661 राजस्व गांव के लोग लाभान्वित होंगे। वहीं हर्रा ग्राम समूह पेयजल योजना 44 गांवों को ध्यान में रखकर बन रहा है। बेलाही परियोजना से 233, गुरमुरा से नौ, तेंदुआही से 88, नगवां से 46, पनारी से छह गांव, नेवारी से 12, अमवार से 65, बीजपुर से तीन और झीलो योजना से 166 गांवों में हर घर जल योजना के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर काम चल रहा है।
हर घर जल योजना के तहत जिले में 14 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें दो परियोजना केवधा और कदरा का काम अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। विद्युतीकरण का काम जल्द शुरू होगा। इसके बाद दोनों परियोजनाओं से जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। - आशुतोष दुबे, एडीएम, नमामि गंगे-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें