फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुड़वानी संपर्क मार्ग पर अधूरी छोड़ दी गई पुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। चोपन ब्लॉक के ग्राम पंचायत पनारी के जुड़वानी संपर्क मार्ग की पुलिया अर्द्धनिर्मित है। इससे लोगों को आवागमन में परेेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जुड़वानी संपर्क मार्ग पर पुलिया मरम्मत का कार्य मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2019-2020 में करीब 8.02 लाख रुपये की लागत से शुरू हुआ था लेकिन उसे अधूरा छोड़ दिया गया। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से पुलिया का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की, लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति बाल गोविंद का कहना है कि पुलिया नहीं बनने से बारिश होने पर ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ता है। लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। इस रास्ते से काफी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है। पुलिया से सटे करीब 15 मीटर पर रपटा का निर्माण कराया गया। जिसका पानी चौड़ी नाली बना कर पुलिया में भी गिराया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। रपटा निर्माण से संबंधित बोर्ड भी गिर गया है। केशव प्रसाद ने बताया कि पुलिया की छत पूरी न होने से आने जाने में दिक्कत होती है। बसंती ने बताया कि बारिश होने से बच्चों को लेकर जाने-आने में गिरने का डर बना रहता है। इन्जोरिया ने बताया कि शाम व रात के समय महिलाओं को गिरने का भय बना रहता है। ग्रामीणों ने इसकी जांच कराकर पुलिया का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। इस संबंध में चोपन ब्लाक के प्रभारी एडीओ पंचायत सुनील पाल का कहना है कि मामला उनकी संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो इसकी जांच करायी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें