ओबरा। स्थानीय मंदिर प्रांगण में शनिवार की देर शाम आगामी महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी को लेकर महाकाल सेवा समिति की बैठक हुई। इसमें शिव बरात को लेकर होने वाली तैयारियों के विषय में कमेटी के सदस्यों ने सुझाव दिए। बैठक में बरात की रूट और नगर को ध्वजा से भव्य रूप से सजाने को लेकर चर्चा हुई। इसमें जगह-जगह महाकाल सेवा समिति, भारतीय जन कल्याण समिति व शिव बरात समिति के संयुक्त तत्वावधान में दिखाए जाने वाली भव्य झांकी को लेकर भी गहन मंत्रणा की गई।
अध्यक्षता कर रहे धुरंधर शर्मा ने बताया कि शिव बरात की भव्य झांकी का शुभारंभ आंबेडकर चौराहे से होगा जो हनुमान मंदिर से होते हुए वीआईपी रोड से आर्य समाज, वीआईपी चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, गीता मंदिर, गैस गोदाम रोड उसके बाद चोपन रोड होते हुए नगर भ्रमण करेगी। बताया कि भक्तों को झांकियों के जरिये से प्रभु लीला का दिव्य दर्शन करवाया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमती देवी, संजय बैसवार, जेपी सिंह, रंगेश सिंह, शशिहास कुशवाहा, राजकुमार अग्रवाल नन्हे, जयशंकर भारद्वाज, महेश अग्रहरि, श्यामजी पाठक, भोला कनौजिया, कुलदीप विश्वकर्मा, राजनारायण सिंह, रंगबहादुर सिंह, मुनेश, शिवशंकर, गोपालदास अग्रहरि, आशुतोष सिंह, संजीत चौबे, हरीश अग्रहरि, राजू वैश्य, सुशील कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन जगमिंदर अग्रवाल ने किया।
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निकली भव्य शोभायात्रा
बभनी। अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम के प्रांत सह संगठन मंत्री आनंद के नेतृत्व में रविवार को विकास खंड विभिन्न न्याय पंचायतों में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गांव गांव में फूल की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। ब्लॉक के बभनी, बरवाटोला, करकच्छी,चैनपुर और कोरची न्याय पंचायत के विभिन्न गांवों में शोभायात्रा निकली। इस दौरान प्रमोद दुबे, सूर्यकांत दूबे, डॉ. हीरालाल, दीपनारायण सिंह, सूर्यकांत जायसवाल, संजय कुमार जायसवाल, सोनू पांडेय, जवाहरलाल जोगी, लालकेश कुशवाहा, जदुवीर खरवार मौजूद रहे।