फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने वीडियो कालिंग पर होम क्वारंटीन मरीजों का जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बुधवार को कोविड अस्पताल एल-वन व एल-टू का निरीक्षण किया। फिर अस्पताल परिसर व संबंधित अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही मुहैया कराई जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि कोविड-19 एल-वन व एल-टू में भर्ती संक्रमित मरीजों की बेहतर देखभाल की जाय। समय से खाना-पानी व काढ़ा के साथ ही जन स्वास्थ्य सुविधाएं मुश्तैदी के साथ मुहैया कराई जाय।
विज्ञापन

डीएम ने होम क्वारंटाइन मरीजों से वीडियो कालिंग पर बात की। चिकित्सकों से कहा कि टीम भेजकर उनका भी स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से कराएं। ब्लड कलेक्शन की संख्या बढ़ाने और साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीपी गौतम, डॉ. पीके सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, सहायक निदेशक बचत संतलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें