फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए जन जागरूकता अभियान

Sun, 13 Sep 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को 24 घंटे बिजली देने को लेकर वाट्सअप पर शुरू हुई कवायद अब मूर्त रूप लेने लगी है। रविवार को राबर्ट्सगंज के लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में सर्वदलीय बैठक हुई।
विज्ञापन


 इसमें विभिन्न संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया। निर्णय लिया गया कि अपने अधिकार की लड़ाई के पहले चरण में जिले भर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आंदोलन के लिए एकता पर विशेष बल दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर ने कहा कि रोशनी की फसलें हम उगाते हैं और अंधेरे की नागिनें हमें डसती हैं। इस परिपाटी को अब खत्म करना चाहिए।
विज्ञापन


आरएसएम इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिवधारी शरण राय ने कहा कि बैठक में उपस्थित लोग यह प्रमाणित कर रहे हैं कि इस आंदोलन को अब कोई रोक नहीं सकता।

सपा के जिला सचिव हिदायत उल्ला खां ने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल बनाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाए। मुख्यमंत्री जरूर यहां की समस्या का निराकरण कराएंगे।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि जन प्रतिनिधियों की मंशा जानना आवश्यक है। 24 घंटे बिजली हम सबका अधिकार है और इसके लिए आंदोलन जरूरी है।

 कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी ने कहा कि इस आंदोलन को मूर्त रूप देने के लिए सभी का अहम त्यागना होगा। हम सविनय आंदोलन करेंगे। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडेय ने कहा कि हमारा उद्देश्य एक होना चाहिए कि हमें बिजली चाहिए। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रतन लाल गर्ग ने कहा कि यह काम बहुत पहले होना चाहिए था।

बिजली संकट ने जिले को हर क्षेत्र में प्रभावित किया है जबकि बिजली का उत्पादन यहां होता है। संदीप सिंह चंदेल, व्यापार मंडल के धीरज सोनी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि घर-घर जाकर महिलाओं समेत सभी को अपने अधिकार के लिए जागरूक किया जाएगा और आंदोलन को मूर्त रूप दिया जाएगा।

 नगवां के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि वे अति पिछड़े क्षेत्र से आते हैं और इस समस्या के समाधान के लिए पीछे नहीं हटेंगे। आप के संयोजक विष्णूकांत तिवारी, अनपरा से आए कांग्रेस नेता पंकज मिश्रा ने कहा कि यहां के उपभोक्ताओं के साथ दोहरा व्यवहार किया जा रहा।

 पंकज ने कहा उच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सरकार नहीं करा पा रही है। हम बिजली पैदा करते हैं और प्रदूषण भी झेलते हैं और यहां की बिजली वीआईपी क्षेत्रों में जाती है।

बैठक का संचालन प्रभात सिंह चंदेल और संयोजन धीरज पांडेय ने किया। इस मौके पर बृजेश तिवारी, शांता भट्टाचार्या, दीपक सिंह, शत्रुंजय मिश्रा, प्रेम प्रकाश राय, विनय सिंह चंदेल, राजू चौबे, नूरूद्दीन खां, रवि प्रकाश, चंद्रमौली  सरिता उषाे, मुस्तफा जमाल, धीरज चौबे, सोनी, आशुतोष मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें