फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विवाद सुलझाने पहुंची पीआरवी टीम पर हमला, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सरई गांव में छेड़खानी की सूचना पर पहुंची यूपी-112 पीआरवी पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। इसमें पीआरवी चालक को चोट आई है। घटना शनिवार की शाम की है। पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद का कारण महिला पुलिस का न पहुंचना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब पांच बजे 112 हेल्पलाइन नंबर पर छेड़खानी की सूचना संतोष मौर्या की तरफ से दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पीड़िता से जानकारी लेनी चाही तो इसी बीच वहां उपस्थित लोग इस बात को लेकर आपत्ति जताने लगे कि महिला सिपाही क्यों नहीं आई। पुलिस उन्हें समझा रही थी। आरोप है कि इसी बीच आरोपी सरई निवासी संतोष मौर्या और सोनू मौर्या ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें पीआरवी चालक धर्मेंद्र राय घायल हो गए। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। किसी तरह पीआरवी ने प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्या को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने एक आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया। चालक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले गए। वहां से डाॅक्टर ने इलाज के बाद छुट्टी दे दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हमलावरों पर सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें