फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्रों पर पानी तक का इंतजाम नहीं

Wed, 02 Nov 2016 10:11 PM IST
सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस वर्ष धान क्रय करने के लिए जिले में 46 क्रय केंद्र बनाए गए है। एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होनी थी। लेकिन इस दिन राजकीय अवकाश होने के नाते दो नवंबर से क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू हुआ। केंद्रों पर व्याप्त दुर्व्यवस्था के चलते पहले दिन केंद्रों पर एक छटाक धान की खरीद नहीं हुई। शासन ने धान का समर्थन मूल्य ग्रेडए प्रति क्विंटल 1510 और कामन मूल्य प्रति क्विंटल 1470 रुपये निर्धारित किया है।
विज्ञापन


70 हजार मीट्रिक धान खरीद करने का लक्ष्य हैै। जिला विपणन अधिकारी का कहना है कि अव्यवस्‍था होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को िरपोर्ट भेजी जाएगी। इस वर्ष आवश्यकतानुसार पानी बरसने की वजह से धान का पैदावार अच्छा है। दीपावली के पहले से राबट्र्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील के कई गांवों में धान के फसल की कटाई शुरू हो गई हैै।

बाजारों मेें धान भी बिकना शुरू हो गया हैै।  तीनों तहसील क्षेत्र में 46 क्रय केंद्र बनाए गए है। इसमें खाद्य विभाग का 8 क्रय केंद्र, पीसीएफ के 34 केंद्र0, कर्मचारी कल्याण निगम के 2 केंद्र और एफसीआई के 2 क्रय केंद्र शामिल है। इन केंद्रों पर बुधवार को धान की खरीद शुरू हो गई। लेकिन केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, रोशनी, बैठने समेत अन्य सुविधाएं न होने के कारण एक भी केेंद्र पर किसान धान बेचने के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


जिला विपणन अधिकारी अंशुमाली शंकर ने कहा कि सभी केंद्र प्रभारियों को मंडी समिति से संपर्क कर किसानों को पेयजल समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद जिन केंद्रों पर दुर्व्यवस्था होगी वहां के प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी। मामले की जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें