लोढ़ी स्थित कोविड केयर सेंटर अस्पताल में समीक्षा करते डीएम राजलिंगम।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कोविड-19 एल-1 और एल-2 अस्पताल में भर्ती एवं होम क्वारंटाइन में संक्रमितों का बेहतर देखभाल करने और होम क्वारंटाइन के मरीजों से वीडियो कालिंग कर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि एल-1 व एल-2 अस्पताल के सीसी कैमरों को 24 घंटे सक्रिय रखा जाए और प्रतिदिन की रिकार्डिंग सुरक्षित रखी जाए।
जिला जिलाधिकारी ने कहा कि कंट्रोल रूप में तमाम तरह की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने एल-1 और एल-2 अस्पताल का जायजा लेने के बाद कोविड अस्पताल परिसर व संबंधित अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही मुहैया करायी जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कहा होम आइसोलेट मरीजों की नियमित देख-भाल की जाए और संभावित संक्रमितों की पहचान में तेजी लाई जाय। ब्लड कलेक्शन की संख्या बढ़ायी जाए। एक्टिव मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया करायी जाए। साफ-सफाई व सेनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. एस.के उपाध्याय, सीएमएस डॉ. पी.बी गौतम, डॉ. पी.के. सिंह, डीपीआरओ विशाल सिंह, सहायक निदेशक बचत संतलाल यादव आदि मौजूद रहे।