सोनभद्र। राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राबर्ट्सगंज तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसानों का धान खरीद न होने पर नारेबाजी की और विरोध में नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने किसानों के धान की खरीद न होने पर नाराजगी जाहिर की और किसानों का धान खरीदे जाने की मांग की। जिला प्रभारी अशोक शर्मा व जिलाध्यक्ष विजय कुमार केशरी ने कहा कि धान मंडियों पर सचिव मनमानी कर रहे हैं। किसानों का धान न खरीद कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। यह कतई बदार्श्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में राबर्टसगंज नगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुदामा, बबुंदर, गंगा साहू, रामू, रामलखन केशरी, सौरभ आदि मौजूद रहे।