फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 21 Mar 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
गहनों पर कर बढ़ाने के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
 आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सराफा कारोबार पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। कार्यकर्ता सराफा व्यवसायी से मिले और उनकी लड़ाई को समर्थन देने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान हुई सभा में आम आदमी पार्टी के नेता रोहित परमार ने कहा कि अभी तक स्वर्णकारों पर कोई एक्साइज ड्यूटी नहीं लगती थी। पहली बार एक्साइज ड्यूटी लगाई जा रही है। अब एक्साइज इंस्पेक्टर स्वर्णकारों को परेशान किया करेंगे। एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाने से सरकार को कोई रेवेन्यू नहीं मिलेगा और सारा पैसा भ्रष्टाचार की वेदी चढ़ जाएगा। केवल स्वर्णकारों की परेशानियां बढ़ेंगी।

नीरज पांडेय ने कहा  कि पार्टी इस एक्साइज ड्यूटी को फौरन वापस लेने की मांग करती है। इस मौके पर रिजवान खां, राजकुमार मौर्या, समीर खां, विजेंद्र पांडेय, संजय पटेल, जोखन सिंह, मदन चौबे, गोविंद चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें