फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में पानी घुसने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी। नगवां ब्लाक के ग्राम पंचायत वैनी के ग्रामीणों ने नाली जाम होने तथा घरों में गंदा पानी घुसने पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत वैनी के मार्केट में बना जिला पंचायत के द्वारा नाली जाम हो जाने से घरों में पानी घुसने लगा। जिसे देख ग्रामीण भड़क उठे और प्रदर्शन कर मांग किया कि जल्द से जल्द नाली का सफाई कराया जाए। बताया कि रामलाल जायसवाल के घर में काफी पानी जमा हो जाने से घर गिरने के कगार पर आ चुका है। जानकारी के अनुसार वैनी बाजार में दुबेपुर बॉर्डर से वैनी बीच बाजार तक जिला पंचायत के द्वारा छह माह पहले नाली का निर्माण हुआ था। जो पहली ही बारिश में टूट कर कई जगह बीच- बीच में टूट गया है। इससे नाली जाम हो जाने से जलनिकासी रुक गया है। प्रदर्शन करने वालों में रामलाल जायसवाल, रविंद्र, पप्पू जायसवाल, गंगा, सत्यनारायण, रामू, अरुण, हरिहर, विनोद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें