फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रपटा निर्मीण ठप होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ग्राम पंचायत मारकुंडी टोला बनलही से छिनरपोछा तक दो किमी तक रपटा निर्माण नहीं होने आक्रोशित ग्रामीण शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किए। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपे। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत मारकुंडी में बनालाही से छिनरपोछा तक लगभग दो किमी तक रपटा का निर्माण कार्रवाई संस्था अनियंत्रण विभाग प्रखंड सोनभद्र द्वारा किया जाना है। इसमें सं्बंधित कार्य दायित्व समस्या के ठेकेदार द्वारा तीन दिनों तक रपटा का निर्माण कार्य जेसीबी से कराकर बंद कर दिया गया है। रपटा का निर्माण कार्य नौ मार्च से ही बोर्ड पर दर्शाया जा रहा है, लेकिन किन कारणों से रपटा का निर्माण कार्य ठप है। आरोप है कि सितंबर माह में महज तीन दिन ही रपटे का निर्माण कार्य हुआ है। धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य से आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी से उक्त रपटे का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से रामखेलावन, अरविंद, परसदिया, गंगाराम, रामशंकर, ननकू,सुरेश चौधरी, जयराम, मुन्नी देवी, रामलाल, संतोष, संतरा, मालती, राजतंती, गिरधारी, सुमतिया, बुद्धन, बबुंदर, रामरति, विनोद, लालता, रामसुभग, सुखलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें