फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति बहाल न होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। दुद्धी ब्लॉक के बुटबेढ़वा ग्राम पंचायत के आदर्श नगर में करीब एक माह से दस केवीए का ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। अब तक न तो उसकी मरम्मत कराई गई और न ही दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उपभोक्ताओं ने जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
विज्ञापन

आदर्श नगर निवासी रमेश रावत ने बताया कि बीते एक माह से आदर्श नगर वासियों को विद्युत आपूर्ति के लिए लगा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरी रात व दिन अंधेरे में गुजारना पड़ रहा है। रेलवे लाइन के किनारे बसा आदर्श नगर में रह रहे अनुसूचित जाति के लोगों के साथ बिजली विभाग सौतेला व्यवहार कर रहा है। यह अब कतई बर्दाश्त नहीं होगा। नेपाल रावत ने कहा कि बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों व गतहसील दिवस पर डीएम को भी समस्या से अवगत कराया गया। पत्र के माध्यम से तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने की भी मांग की गई, लेकिन न तो बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ही ध्यान दे रहे हैं और न ही उच्चाधिकारी। उन्होंने कहा कि यदि जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें