फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मरंमत को लेकर विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर विकास खंड के छपका ग्राम पंचायत के रहवासियों ने खराब सड़क को लेकर शनिवार को जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क मरम्मत की मांग को लेकर नारेबाजी की। क्षेत्र के शशि कला, नागेंद्र मोदनवाल, माला, रीता, अमन कुमार, अर्जुन, राजेश जायसवाल, संगीता, रामधनी, प्रभात सहित दर्जनों ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खराब सड़क की शिकायत कई बार पत्राचार के माध्यम से संबंधित विभागीय को अवगत कराया गया, लेकिन कई वर्षों से सड़क मरम्मत नवीनीकरण को लेकर कोई भी पहल नहीं की जा रही है। सड़क पर आने जाने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। कई गांव को जोड़ने वाली यह छपका गांव की बड़ी सड़क है और करीब हजारों की संख्या में आबादी यहां सड़क से आते जाते हैं। इस सड़क से गर्भवती महिला व बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर काफी समस्याएं लोगों झेलनी पड़ रही है। ग्राम वासियों ने कहा कि यदि जल्द से जल्द सड़क नहीं बनाई गई तो वाराणसी शक्तिनगर मार्ग जाम कर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें