फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रामीणों ने लेखपाल के खिलाफ किया प्रद्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। तहसील के मधुबन ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील पर प्रदर्शन किया और यहां के लेखपाल के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने लेखपाल पर किसानों से धारा 20 की जमीन का फाइल पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। इस दौरान ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। पत्र में ग्रामीणों ने अवगत कराया कि पंचायत मधुबन के राजस्व ग्राम बरहपान में क्षेत्रीय लेखपाल धारा 20 की जमीन के संबंध में पहले व नया फाइल का मौका मुआयना व सत्यापन में गड़बड़ी की जा रही है। प्रत्येक किसान से धारा 20 की जमीन का फाइल पास कराने के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। पैसा न देने पर फाइल रद्द कर दिए जाने की धमकी दी जा रही है। ग्रामीणों ने डीएम से तत्काल लेखपाल को हटाने की मांग की है। डीएम ने एसडीएम को मामले की जांच कराने का निर्देश दिया है। इस दौरान प्रदर्शन करने में ग्राम प्रधान मधुबन बर्फीलाल, अशर्फीलाल, राजेंद्र प्रसाद, रामविचार, जय मंगल, रामधनी, देवदत्त, मोतीचंद मौजूद रहे। उधर ब्लाक क्षेत्र के दिघुल के ग्रामीण अमेरिका, अशोक यादव, रिंकू, राजकुमार, अशोक ने ग्राम प्रधान पर आवास के नाम पर धन उगाही करने का आरोप लगाया। शिकायत कर्ताओं ने बताया कि पीएम आवास के नाम पर धनराशि की मांग की जा रही है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें