फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: निजी विद्यालयों की फीस वृद्धि के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज तहसील में अ​भिभावकों के साथ प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
सोनभद्र। नए शैक्षणिक सत्र में निजी विद्यालयों की ओर से फीस बढ़ोतरी और पठन-पाठन सामग्री की ऊंची कीमतों के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील में अभिभावकों के साथ प्रदर्शन किया। मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि अधिकांश प्राइवेट स्कूल, खासकर इंग्लिश मीडियम, अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन मनमाने तरीके से फीस बढ़ा रहा है, जिससे मध्यमवर्गीय व गरीब परिवार प्रभावित हो रहे हैं। एडवोकेट कैलाश नाथ तिवारी ने कहा कि कई स्कूलों ने कॉपी, किताब और यूनिफॉर्म की दुकानों को तय कर रखा है, जिससे अभिभावकों को ऊंचे दामों पर सामग्री खरीदनी पड़ती है। महिला सभा की जिला अध्यक्ष गीता गौर ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर एडवोकेट सुरेश यादव, कामता यादव, मृगराज सिंह शाहनवाज, टीटू गुप्ता, लवकुश बिंद, संदीप पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें