राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में पानी के संकट से लोग बिलबिला गए हैं। सोमवार को वार्ड तीन के सभासद जगदंबा प्रसाद की अगुवाई में लोगों ने नगरवासी पालिका के बाहर प्रदर्शन किया। कहा कि नगर पालिका द्वारा पेयजलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन ध्वस्त हो चुकी है। घरों के आसपास गंदगी होने से लोगों को तरह-तरह की बीमारी हो रही है। कई बार कहने के बाद साफ-सफाई होती है।
कहा कि अंबेडकर नगर में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। खराब हैंडपंपों में एक हार्स पावर का सबमर्सिबल और पाइप डालकर पानी की समस्या दूर नहीं किया जा रहा है। चिलचिलाती धूप में लोगों केे पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कहा कि बोर्ड की बैठक में कई सड़क और नाली का प्रस्ताव बनाकर दिया गया है, लेकिन अभी तक पास नहीं हुआ।
इस मौके पर सुशील, राधेश्याम, राजदेव यादव, विष्णु, फूलनाथ तिवारी, जानकी देवी, किशन कुमार, अमिता देवी आदि शामिल रहीं।