फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 13 Oct 2015 11:15 PM IST
संवाददाता बभनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी ब्लाक के हथियार ग्राम पंचायत के चपकी, चकचपकी और महुअरिया गांवों  में तीन माह से पेयजलापूर्ति ठप    है। इससे नाराज चपकी के ग्रामीणों ने मंगलवार को जल निगम के विरुद्ध प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि बगैर पानी की आपूर्ति हुए ही पानी का बिल भेज दिया गया है। बता दें कि टंकी का सबमर्सिबल पंप और पानी की पाइप में खराबी होने की वजह से तीन माह से लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों तारा जायसवाल और संतोष का कहना है कि सिर्फ पानी का कनेक्शन देकर कागज पर पानी की आपूर्ति कराई जा रही है। भोला और विकास गौतम का कहना है कि बगैर पानी की आपूर्ति के ही बिल का भुगतान किया जा रहा है।   वीरेंद्र, राजेंद्र, अजीत, मुनेश्वर, संजय, राजेश, सद्दमा, रितेश, रामा विश्वकर्मा ने शिकायत की अनदेखी का आरोप लगाते हुए शीघ्र ही जलापूर्ति की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें