फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदर्शन, शिक्षक-कर्मचारियों ने बांधी काली पट्टी

Tue, 01 Apr 2025 09:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

कर्मचारियों को चाहिए पुरानी पेंशन ये नारा विरोध करने वालों की जुबां पर था। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन की मांग को लेकर प्रदर्शन करते - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा ने मंगलवार को काला दिवस मनाया। एनपीएस और यूपीएस का विरोध जताते हुए शिक्षक-कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधी। कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। पीएम को संबोधित ज्ञापन प्रेषित करते हुए सरकार से एनपीएस व यूपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली की मांग की।

विज्ञापन


विभिन्न कर्मचारी संगठनों में राजकीय शिक्षक संघ, लेखपाल संघ, रेलवे संघ, टीएससीटी संघ, पीडब्ल्यूडी संघ, पंचायती राज्य कर्मचारी संघ पूर्व माध्यमिक संघ, प्रोटॉन संघ, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने प्रदर्शन में भाग लिया। अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में सभी ने एक स्वर में यूपीएस को हटाकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।

प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ रंजना सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिए गए निर्णय के अनुसार आज पूरे देश में काला दिवस मनाया गया। एक मई को दिल्ली के जंतर मंतर पर मज़दूर दिवस के दिन पूरे देश के शिक्षक, कर्मचारी एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


मंडलीय मंत्री रामगोपाल यादव ने कहा कि सरकार देश के अर्धसैनिक बलों को पुरानी पेंशन बहाल कर उनके बुढ़ापे की लाठी को मजबूत करे। सरकार को इस बात पर विचार करना चाहिए कि सीमा पर खड़े जवान के लिए एक भी पेंशन की व्यवस्था नहीं है और देश की संसद में बैठे हुए नेताओं को चार-चार पेंशन दी जा रही है।

रवि प्रकाश सिंह मौर्य ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए हम सबको एकजुट होना पड़ेगा। प्रदर्शन में कमलेश सिंह यादव, सर्वेश तिवारी, जिला मंत्री उमा सिंह , राममूर्ति, विनोद कुमार, अमिय सिंह, बीएन सिंह, सुरेंद्र वर्मा, प्रेम सिंह पटेल, सौरभ पटेल, आरडी कौशल, संदीप, अशोक त्रिपाठी, राजन, कुंजलता, प्रवीण, विलियम, दिव्यकांत, मनोज पटेल, दिव्या सिंह, दिलीप, रामनिवास, उमाशंकर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें