सोनभद्र/सलखन। सिविल लाइंस रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में सुमित सिंह की हुई हत्या के विरोध में शुक्रवार को जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गेट पर प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किए। हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन की तरफ से जिले मे धारा 144 लगाई गई है। कोतवाली से करीब चार सौ मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े रेस्टोरेंट में युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस कार्रवाई के नाम पर एक-दो युवकों को उठाकर मामले में पूछताछ कर रही है। बताया कि कुछ वर्षो पहले फ्लाईओवर पर चार युवकों को जलाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का खुलासा अब तक नहीं हो सका। सभी ने हत्या का निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में युवा जिलाध्यक्ष सोनेन्द्र सिंह, रघुवंशी, सनम सिंह चंदेल, अशोक कुमार सहाय, सचिन शुक्ला, अतुल सिंह रघुवंशी, रोहित सिंह, राघवेंद्र सिंह, सन्नी सिंह, अरुण सिंह आदि रहे।
सलखन: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बैठक करके राबट्र्सगंज में सुमित सिंह की हुई निर्मम हत्या का गहरे शब्दों मे निंदा की। सभी ने घटना की निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सेना के जिला संयोजक लक्ष्मी नारायण सिंह ने घटना की निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों को जेल भेजने व कानून के तहत सजा दिलाएं जाने की मांग की। इस अवसर पर अंकुर सिंह, बजरंग दल के प्रांत सयोजक सत्य प्रकाश, सोनू सिंह, मनीष प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, राजनारायन सिंह आदि रहे।