बीजपुर। म्योरपुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी के टोला कोलिनमाड़ से लीलाडेवा ग्राम पंचायत को जोड़ने वाली सड़क व पुलिया का निर्माण हो रहा है। इसमें ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। लोगों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर जांच की मांग की। लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
ग्रामीण भोला, कालिका, ओमप्रकाश, संतराम, लोरिक, जयश्री, लालचंद, अमरनाथ, रामसागर, कैलाश, रामकेश, तुलसी आदि का कहना है कि बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग से अंजानी टोला के कोलिनमार से लीलाडेवा ग्राम पंचायत को जोड़ने वाली सड़क कई माह से बन रही है। इसके निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। आरोप लगाया कि सड़क की सोलिंग पर पानी का छिड़काव कर रोलर से बिना पिचिंग किए ही तारकोल डाल दिया जा रहा है। इसके चलते पैर से रगड़ने पर गिट्टी उखड़ जा ररी है। मार्ग पर बन रहे दो पुलों का निर्माण भी अधूरा है। इस बाबत संबंधित जेई विनोद भारती ने बताया कि कुछ कमियां है, उसमें सुधार कराया जाएगा। शीघ्र ही अधूरे कार्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।