फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली कनेक्शन की दर बढ़ाने के प्रस्ताव के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू बिजली कनेक्शन 44 फीसदी महंगा किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने आरटीएस क्लब चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 7 साल के कार्यकाल में प्रदेश में महंगाई बढ़ी है। प्रदेश में नया बिजली कनेक्शन लेना घरेलू उपभोक्ता के लिए 44 फीसदी और उद्योगों के लिए 50 से 100 फीसदी तक महंगा होने का प्रस्ताव लाया गया है।
सपा कार्यकर्ता इसका विरोध करते हैं। अगर प्रस्ताव वापस नहीं लिया जाता तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि बीपीएल उपभोक्ता भी इससे प्रभावित होंगे। प्रदर्शन में पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला सचिव मुन्ना कुशवाहा, गोपाल गुप्ता, जुनेद अंसारी, रमाशंकर, हिफाजत अली, मोहन पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें